Monday, February 11, 2019

रफ़ाल सौदे से पहले अनिल अंबानी गए थे फ़्रांसः प्रेस रिव्यू

रफ़ाल सौदे को लेकर रोजाना नई-नई ख़बरें आ रही हैं. इसी सिलसिले में इंडियन एक्सप्रेस ने रफ़ाल सौदे से जुड़ी एक ख़बर प्रकाशित की है.

इस ख़बर के अनुसार रफ़ाल सौदे की घोषणा से दो हफ्ते पहले अनिल अंबानी ने फ्रांस के रक्षा अधिकारियों के साथ मुलाक़ात की थी.

ख़बर के मुताबिक साल 2015 में मार्च महीने के चौथे हफ्ते में अनिल अंबानी पेरिस गए थे और वहां उन्होंने फ्रांस के रक्षा विभाग के अधिकारियों से मुलाक़ात की थी.

इस बैठक में तत्कालीन फ्रांसीसी रक्षा मंत्री जीन वेस ली ड्रायन के विशेष सलाहकार जीन क्लॉड मैलेट शामिल हुए थे.

इस बीच रफ़ाल सौदे पर कैग की रिपोर्ट आज संसद में पेश होगी.

महान संगीतज्ञ भूपेन हज़ारिका के बेटे ने भारत रत्न लौटाने की बात कही है. इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित इस समाचार में बताया गया है कि भूपेन हज़ारिका के बेटे तेज हज़ारिका सरकार की ओर से लाए जा रहे नागरिकता संशोधन बिल से नाराज़ हैं.

उन्होंने कहा है कि भारत रत्न देना या फिर सबसे लंबा पुल बनाना आवश्यक तो है लेकिन सिर्फ इसी से देश के नागरिकों में शांति और समृद्धि नहीं आएगी.

ख़बर के मुताबिक भूपने हज़ारिका के बेटे तेज हज़ारिका ने कहा, "बहुत से पत्रकार मुझसे पूछ रहे हैं कि क्या मैं भारत रत्न स्वीकार नहीं करूंगा. इस पर मेरा जवाब है कि अभी तक मुझे किसी तरह का निमंत्रण ही नहीं मिला है तो उसे अस्वीकार करने की बात ही नहीं आती."

"साथ ही सरकार ने यह राष्ट्रीय महत्व का सम्मान दिया है इससे ज़्यादा महत्वपूर्ण यह हो गया है कि यह सम्मान किस वजह से किस तरीके से दिया गया है."

अख़बार ने इसके साथ ही सरकार का पक्ष भी रखा है. जिसमें उन्होंने असम के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार ऋषिकेश गोस्वामी के बयान प्रकाशित किया है. ऋषिकेश गोस्वामी ने कहा कि भूपेन हज़ारिका का परिवार भारत रत्न सम्मान को खुशी-खुशी स्वीकार कर चुका है. अब भारत रत्न को ठुकराकर तेज हज़ारिका क्या यह बताना चाहते हैं कि उनके पिता इस सम्मान के हक़दार नहीं थे?

जनसत्ता की ख़बर के मुताबिक एम नागेश्वर राव ने सीबीआई के अंतरिम प्रमुख रहते हुए जांच एजेंसी के पूर्व संयुक्त निदेशक एके शर्मा का तबादला करने पर सुप्रीम कोर्ट से माफी मांग ली है.

राव ने सोमवार को स्वीकार किया कि उन्होंने ग़लती की है और इसके लिए वो माफी मांगते हैं. उनका कहना है कि शीर्ष अदालत के आदेशों का उल्लंघन करने की उनकी कोई मंशा नहीं थी.

एके शर्मा बिहार में बालिका गृह मामले की जांच कर रहे थे. न्यायलय ने राव के तबादले के आदेश को शीर्ष अदालत के पिछले दो आदेशों का उल्लंघन माना था और अवमानना का नोटिस जारी किया था.

एम नागेश्वर राव को 12 जनवरी को कोर्ट में उपस्थित होना है. बीते 17 जनवरी को राव ने न्यायलय की अनुमति के बगैर एके शर्मा को सीआरपीएफ में तबादला कर दिया था.

सूचना प्रोद्योगिकी विभाग से संबंधित संसद की स्थायी समिति ने ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी को 25 फ़रवरी तक संसद में पेश होने का आदेश दिया है.

हिंदुस्तान में प्रकाशित समाचार में बताया गया है कि समिति के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने सोमवार को यह जानकारी दी. लोकसभा चुनाव से पहले कई पक्षों ने डेटा की निजता और सोशल मीडिया के ज़रिए चुनावों में इस्तेमाल पर चिंता जाहिर की थी.

इसी को लेकर समिति ने ट्विटर के अधिकारियों को बुलाया था. उन्‍हें पहले 7 फरवरी को पेश होना था. ट्विटर की ओर से पेश होने की तारीख बढ़ाने की मांग की गई थी, जिसके बाद समिति ने ट्विटर को 11 फरवरी तक पेश होने का वक़्त दिया था.

No comments:

Post a Comment

全球战疫:加拿大政要回应美方“断供”世卫组织 强调国际合作

  中新社多伦多4月16日电 (记者 余瑞冬)加 伴随武汉解封, 色情性&肛交集合 中国的新冠肺炎疫 色情性&肛交集合 情似乎正在告 色情性&肛交集合 一段落,人们的 色情性&肛交集合 生活逐渐恢复正常。 色情性&肛交集合 但一本关于 色情性&肛交集合 关于中国疫情的书 色情性...