Monday, December 17, 2018

सोनिया के गढ़ में चौपाई सुना कांग्रेस पर बरसे PM, कहा- झूठई लेना, झूठई देना, झूठई भोजन, झूठ चबेना

तीन विधानसभा चुनावों में बीजेपी की करारी शिकस्त के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पहली बार दो जनसभाएं संबोधित कीं. पीएम की पहली सभा रायबरेली में थी, तो दूसरी रैली उन्होंने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में की. प्रधानमंत्री ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली की मॉर्डन रेल फैक्टरी द्वारा निर्मित 900वें कोच और हमसफर रैक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. वहीं प्रयागराज में पीएम मोदी ने कुंभ आयोजन से जुड़े कार्यों का जायजा लिया एवं लोकापर्ण किया. संगम तट पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पीएम गंगा आरती में शामिल हुए. उन्होंने कुंभ में कंट्रोल एंड कमांड सेन्टर का उद्घाटन भी किया.

सेना को कमजोर करने वालों के साथ कांग्रेस

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस नेतृत्व पर जमकर बरसे. पीएम ने कांग्रेस पर सेना को कमजोर करने की मंशा रखने वाले लोगों का मदद करने का आरोप लगाया मोदी ने कहा, "आज देश में दो गुट हैं. एक सरकार का, जो हमारी सेना की ताकत बढ़ाने के लिए प्रयासरत है. दूसरा गुट किसी भी कीमत पर हमारी सेना को कमजोर करना चाहता है." उन्होंने कहा, "देश साक्षी है कि कांग्रेस उन ताकतों के साथ खड़ी है जो हमारी सेनाओं को मजबूत नहीं होने देना चाहतीं."

प्रधानमंत्री ने कहा कि 'देश इस तरह के लोगों को देख रहा है, जिन्हें भारत के खिलाफ काम कर रहे देशों से समर्थन मिल रहा है.' उन्होंने कहा, "क्या कारण है कि जब हमारे कुछ नेता बोलते हैं तो पाकिस्तान के लोग तालियां बजाते हैं."

प्रधानमंत्री ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर 'रक्षा मंत्रालय की गरिमा, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, वायु सेना, फ्रांस और सर्वोच्च न्यायालय पर सवाल उठाने को लेकर' कांग्रेस पर निशाना साधा. मोदी ने कहा, "कुछ लोग सिर्फ झूठ स्वीकार करते हैं और झूठ बोलते हैं. उनके लिए देश का रक्षा मंत्रालय, रक्षा मंत्री, वायु सेना अधिकारी झूठे हैं. फ्रांस सरकार भी झूठी है. अब, देश का सर्वोच्च न्यायालय भी उनके लिए झूठा है."

झूठई लेना, झूठई देना, झूठई भोजन, झूठ चबेना

पीएम मोदी ने कहा, "रामचरित मानस में एक चौपाई है, गोस्वामी तुलसीदास जी ने लिखा है कि भगवान राम किसी का व्यक्तित्व समझाते हुए कहते हैं झूठई लेना, झूठई देना, झूठई भोजन, झूठ चबेना. यानि कुछ लोग झूठ ही स्वीकार करते हैं, झूठ ही दूसरो को देते हैं, झूठ का ही भोजन करते हैं और झूठ ही चबाते हैं."

उन्होंने कहा, "लेकिन, सच्चाई को श्रृंगार की जरूरत नहीं होती और झूठ हमेशा हारेगा. देश कांग्रेस को सेना के प्रति उसके रवैये को लेकर कभी माफ नहीं करेगा." प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया, 'कुछ लोगों' को 'भारत माता की जय' बोलने में शर्मिंदगी महसूस होती है. दर्शकों की तालियों के गड़गड़ाहट के बीच उन्होंने कहा, "वे कैसे लोग हैं जो अपने देश की परवाह नहीं करते? मैं जानता हूं कि वे मोदी को अपशब्द कहना चाहते हैं. वे मोदी को भ्रष्टाचार में फंसाना चाहते हैं. लेकिन मैं जानना चाहता हूं कि वे देश के गौरव को दांव पर क्यों लगाना चाहते हैं? राष्ट्र की सुरक्षा को दांव पर क्यों लगाया जा रहा है?"

No comments:

Post a Comment

全球战疫:加拿大政要回应美方“断供”世卫组织 强调国际合作

  中新社多伦多4月16日电 (记者 余瑞冬)加 伴随武汉解封, 色情性&肛交集合 中国的新冠肺炎疫 色情性&肛交集合 情似乎正在告 色情性&肛交集合 一段落,人们的 色情性&肛交集合 生活逐渐恢复正常。 色情性&肛交集合 但一本关于 色情性&肛交集合 关于中国疫情的书 色情性...